नारी रक्षा वाहिनी, एक गैर-सरकारी संस्था अपने कार्यों और समाज के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों के लिए जानी जाती है। आगरा शहर के साथ सम्पूर्ण भारत वर्ष नारी रक्षा वाहिनी का कार्य क्षेत्र है जिसका प्रमुख कार्य महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने व उनके लिए सामाजिक न्याय के साथ समाज में उचित स्थान दिलाना प्रमुख है। नारी रक्षा वाहिनी के द्वारा समय-समय पर दलित व मलिन बस्तियों में जाकर उनके उत्थान के लिए कार्य किए जाते हैं व मासूम बच्चों को सामाजिक जीवन स्तर की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उनकी शिक्षा के स्तर को उच्च बनाने का कार्य भी किया जाता है।
नारी रक्षा वाहिनी का मुख्य कार्यालय आगरा शहर में स्थित है। प्रशासन व समाज के सहयोग से नारी रक्षा वाहिनी के द्वारा समाज के हित व उत्थान के लिये अनेंकों कार्य किये गये है।नारी रक्षा वाहिनी के द्वारा अन्य संस्थाओं से भी सहयोग की अपेक्षा की जाती है व सहयोगात्मक रवैया ही नारी रक्षा वाहिनी की प्रमुख पहचान बना हुआ है।नारी रक्षा वाहिनी का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं के हितों के लिये आगे आकर प्रयास करने का है। अपनी वेबसाइट के माध्यम से नारी रक्षा वाहिनी अब देश व दुनिया से जुड़कर समाज के उत्थान व नारी शक्ति व नारी के समाज के स्थान को मजबूत करने का कार्य करेगी।
1090 हेल्पलाइन सरकारी सेवा के लिए गैर सरकारी स्तर पर मुहिम चलाना।
मलिन बस्तियों के बच्चों व निराश्रितों के लिए शिक्षा प्रबंध को देखना व उपलब्ध करवाना।
भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना।
देशविरोधी गतिविधियों के खिलाफ हरसंभव प्रयास करना।
समाज के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास करना।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ|
देश की आधी आबादी महिलाओं के हर प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ हरसंभव प्रयास करना।
पाश्चात्य संस्कृति के स्थान पर स्वदेशी अपनाने पर जोर देना।
नारी रक्षा वाहिनी के कार्य समाज व मीडिया के साथ सरकार द्वारा भी सराहे जा रहे हैं!प्रमुख रूप से नारी रक्षा वाहिनी के लिए सक्रियता दिखाते हुए समाज हित में कार्य करने व मलिन बस्तियों में जाकर गरीब व असहाय बच्चों की शिक्षा के लिये प्रेरणास्रोत कार्य के लिए "किरन सिंह " को "मलाला" पुरस्कार मिल चुका है! |
नारी रक्षा वाहिनी की गतिविधियां हर जरूरतमंद से जुड़ी हुई हैं! बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ अभियान को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिये कार्य करते हुए विभिन्न बस्तियों में स्टेशनरी व पुस्तकों का वितरण किया जाता है! |
महिलाओं के अधिकारों व सुरक्षा के साथ उचित न्याय अधिकारों के लिए "नारी रक्षा वाहिनी" हमेशा से प्रयास करती रही है और इसी संदर्भ में पीड़ितों के लिये महिला थाने में उचित सुनवाई करवाने से लेकर काउंसलिंग तक में सहायक रही है व राज्य महिला आयोग के संपर्क से कई मसलों का आसान हल दिया है! |
आगरा शहर प्रमुख कार्य स्थल रहा है जहां कि शहर को "स्मार्ट सिटी" की लिस्ट में दर्ज करवाने की मुहिम हो या श्रम दान कर सहयोगी संगठनों के साथ सौन्दर्यीकरण की मुहिम हो या अनाथालय जाकर खुशियां बांटने का मौका हो अथवा देश की संस्कृति से जुड़े पर्वों पर झुग्गी-झोंपड़ियों में जाकर मिष्ठान व खाद्य सामग्री वितरण के कार्य "नारी रक्षा वाहिनी" समय-समय पर करती रही है! |
आगरा शहर के लिये रक्षाबंधन पर बिना हेल्मेट वाहन चलाने वालों को रक्षा सूत्र बांधकर हेल्मेट लगा कर वाहन चलाने का संदेश देना "नारी रक्षा वाहिनी" की प्रमुख उपलब्धियों में माना जाता है! |
नारी रक्षा वाहिनी का कार्यक्रम
नारी रक्षा वाहिनी का कार्यक्रम
Nari Raksha Vahini
समाज के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करना व समाज को एक आदर्श समाज बनाना जहां हर किसी के लिए अधिकार हों व सुरक्षा का माहौल हो!
महिला हेल्प लाइन 1090 की उपयोगिता को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के साथ "सेफ सोशल नेटवर्किंग" के उपयोग की जागरूकता के लिए कार्य करना!
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए संघर्ष करते हुए उचित न्याय व्यवस्था के साथ समाज में महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए कार्य करना!
रेप,छेड़खानी व अश्लील कमेंट करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ मुहिम चलाने के साथ पुलिस सहायता से सबक सिखाना!
पर्यावरण की रक्षा के लिए समाज के हर वर्ग को हरित क्रांति के लिए उत्साहित करना!
आर्थिक रूप से विपन्न बच्चों,विशेष रूप से बेटियों के लिये प्राथमिक शिक्षा प्रबंध के लिये प्रयास व कार्य करना!
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ आत्मरक्षा के लिए अन्य संगठनों से सहयोग लेना व "नारी अबला नहीं सबला बने" इसके लिए कार्य करना!
नारी रक्षा वाहिनी से जुड़ने के लिये आप नारी रक्षा वाहिनी के फेसबुक पेज व टवीटर अकांउट के जरिये भविष्य व वर्तमान की गतिविधियों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। नारी रक्षा वाहिनी की महिला हैल्प लाइन, जोकि महिलाओं की समस्याओं के लिये व्हाट्स ऐप पर भी सक्रिय है। आप हमें ई-मेल करके अपनी समस्याओं और सुझावों को हम तक पहुंचा सकते हैं। आप वेबसाइट के फीड बैक कॉलम की जरूरी आहर्ताएं पूरी करके अपने सुझावा सीधे वेबसाइट के माध्यम से भी हम तक पहुंचा सकते हैं।
Powered By : Mediabharti Web Solutions
You are visitor no.